बुढ़ाना। जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें दो युवक घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के गांव अटाली में उधम सिंह और अजब सिंह पक्ष के बीच जमीन संबंधी विवाद चला आ रहा है। इस विवाद में दोनों पक्षों के बीच बृहस्पतिवार शाम कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में उधम सिंह पक्ष का विनीत तथा दूसरे पक्ष का आशीष चोट लगने से घायल हो गए। देर रात के समय घायल विनीत व आशीष को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। घटना की तहरीर दोनों पक्षों ने क्रास में दी है।