फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक के अपहरण का प्रयास करने वाले को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। बालक के अपहरण की कोशिश करने वाले को लोगों ने पकड़ लिया। जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पंजाबी कॉलोनी निवासी भारत भूषण का ढाई साल का बेटा विधिवत साहनी बुधवार की शाम को अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और बालक को अपने साथ ले जाने के लिए उसे 50 रुपये का नोट दे दिया। वह बालक को अपने साथ ले जाने लगा। इस बालक रोने लगा। परिजनों ने घर से बाहर निकल कर देखा तो उनको युवक पर शक हुआ। शोर मचाने पर लोगों ने उसे पकड़ लिया। जमकर धुनाई कर पुलिस को सूचना कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस को पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी कृष्ण पुत्र धर्मी बताया। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें