दूल्हे की नोटों की माला चोरी
खतौली। गांव लिसौड़ा में रविवार की रात को गदनपुरा से बारात आई। रात में चढ़त होने पर दूल्हे ने अपने गले से 51 हजार रुपये के नोटों से बनी माला को उतारकर कार में रख दी। इस दौरान चोर कार से माला चोरी कर ले गया। काफी तलाश करने पर भी चोर का कहीं पता नहीं चल सका। चोरी की घटना की पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई।