फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालापार बवाल में हाजी शेर पर रासुका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस ने खालापार बवाल के आरोपी हाजी दिलशाद उर्फ हाजी शेर के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की है।
शहर इंस्पेक्टर संजीव कुमार शर्मा ने बृहस्पतिवार को जेल पहुंचकर उसे रासुका तामील कराया। इस मामले में हाजी शेर समेत पांच के खिलाफ रासुका की कार्रवाई हो चुकी है। जिसमें उसका बेटा इमरान भी शामिल है। बाप बेटे के अलावा इमरान उर्फ टैंडू, सईद उर्फ भूरा पहलवान और जुल्फकार निवासीगण खालापार के खिलाफ भी एनएसए की कार्रवाई हो चुकी है। उधर, मामले की जांच कर रहे सिविल लाइन इंस्पेक्टर जीसी शर्मा ने 38 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी है। कुल 44 आरोपियों में से भी अभी छह और फरार चल रहे हैं, जिनकी पुलिस को तलाश जारी है। गत 27 जून को खालापार में पशुओं के अवैध कटान की सूचना पर पुलिस ने कस्सवान में छापे की कार्रवाई की थी। जिस पर अवैध कटान करने वालों ने पुलिस को घेरकर हमला किया था और सरकारी वाहनों को भी पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें