संपत्ति विवाद में मारपीट
बुढ़ाना। नगवा गांव में संपत्ति के बंटवारे की मांग कर रहे बडे़ बेटे और बहू की पिटाई कर डाली। गंभीर हालत में दोनों को चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। नगवा गांव में राजकुुमार का बड़ा बेटा सोनू परिवार से अलग होने तथा संपत्ति के बंटवारे की मांग कर रहा था। मंगलवार को राजकुुमार ने अपनी बेटियों व दामाद को बुलाया। सभी ने एक राय होकर सोनू व उसकी पत्नी की पिटाई कर डाली। गंभीर हालत में सोनू व उसकी पत्नी को चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है।