फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह का सांझा देकर शारीरिक शोषण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
निकाह का सांझा देकर दुष्कर्म किया
विज्ञापन

भोपा। थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि 14 जुलाई को कस्बा निवासी एक महिला ने थाने पर मुकदमा कायम कराया था। उसने अपनी बड़ी बेटी की शादी कस्बे में ही कर रखी है। उसके दामाद के छोटे भाई सलमान ने उसकी छोटी बेटी को निकाह का झांसा देकर अनैतिक संबंध बना लिए, जिससे वह गर्भवती हो गई। जब उसे इसका पता चला तो उसने आरोपी को निकाह करने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने निकाह करने से इंकार कर दिया और पीड़ित पक्ष को धमकाने लगा। पुलिस को आरोपी सलमान के घर पर होने की सूचना मिली। जिस पर शुक्रवार देर रात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को चालान कर जेल भेज दिया। पीड़िता को डॉक्टरी मुआयना और बयान के लिए भेजा जाएगा। उधर, मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला का आरोप है कि भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी उसके बहनोई के दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर कपडे़ फाड़ दिए और अब कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें