फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाडिय़ों में कोर्ट से समन आने पर हडकंप मचा

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। करीब दस माह पूर्व निर्वाचन कार्य में ड्यूटी करने से इंकार करने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बुधवार को अदालत ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को समन भेजे हैं। उधर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने एसडीएम से मिलकर मुकदमा वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन

30 सितंबर 2016 को निर्वाचन कार्य में ड्यूटी नहीं करने पर तत्कालीन तहसीलदार सतीश चंद कुशवाहा ने 12 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं रेखा, ओमवती, गीता, बबीता, मुनेश, सुशीला, मुनेश देवी, रेखा, बालेश आदि के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आंगनबाड़ी संघ की ब्लाक अध्यक्ष महिमा शर्मा ने बताया कि एक सितंबर 2016 से 30 सितंबर के बीच आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मुजफ्फरनगर में चल रहे आंदोलन में धरने पर बैठी हुई थी। तहसीलदार द्वारा दर्ज कराया गया मुकदमा गलत है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने एसडीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी से मुकदमा वापस लिए जाने की मांग की। एसडीएम ने इस संबंध में डीएम को अवगत कराने का आश्वासन दिया है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें