लोन पास कराने के नाम पर अभद्रता
मुजफ्फरनगर। बैंक लोन कराने के नाम पर युवक ने महिला दुकानदार से अभद्रता की। गुस्साई महिला ने आरोपी की पिटाई कर दी। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला घर में ही किराने की दुकान करती है। काम बढ़ाने के लिए महिला को रुपयों की जरूरत थी। जिसके लिए मोहल्ले के ही एक युवक ने उसे बैंक से लोन कराने का आश्वासन दिया। महिला के अनुसार बतौर खर्च आरोपी ने महिला से 25 हजार रुपये भी लिए। लेकिन किसी कारणवश महिला का लोन पास नहीं हुआ। शनिवार को आरोपी युवक महिला की दुकान पर पहुंचा। इस बीच युवक ने महिला के साथ अभद्रता कर दी। गुस्साई महिला ने युवक की पिटाई कर दी। साथ ही थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, कुछ लोगाें दोनों पक्षों में समझौता करने के प्रयास में जुटे थे।