फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से आहत महिला ने खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ से आहत महिला ने खाया जहर
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। नगर में एक मोहल्ला निवासी महिला ने आए दिन होने वाली छेड़छाड़ से आहत होकर बुधवार दोपहर जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अचेतावस्था में हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। महिला की आत्महत्या के प्रयास के बाद पुलिस ने हरकत में आते हुए रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश देते हुए शाम को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भी आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। खतौली में बुधवार दोपहर लगातार छेड़छाड़ की शिकार होने वाली महिला ने मनचलों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से आहत होकर आखिरकार जहर खाकर जान देने की कोशिश की। दरअसल, महिला के साथ उसी के मोहल्ले के तीन-चार युवक कई दिन से लगातार कहीं भी आते-जाते समय छेड़छाड़ करते थे। महिला के परिजनों का कहना है कि कई बार आरोपियों के परिजनों को उनकी करतूत बताने के साथ ही पुलिस से भी शिकायत की, लेकिन मनचलों की हरकतें कम नहीं हुईं। बुधवार दोपहर महिला किसी काम से मार्केट जा रही थी कि बीच राह में खड़े मनचलों ने रोजाना की भांति फिर से उसके साथ बीच बाजार में छेड़छाड़ करते हुए फब्तियां कसीं। इससे आहत महिला बीच राह से घर लौट आई और शर्मिंदगी से क्षुब्ध होकर घर में रखा कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके चलते कुछ ही देर में महिला की हालत बिगड़ गई और वह अचेत होकर गिर पड़ी। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों के होश उड़ गए और वे उसे लेकर आनन-फानन में सीएचसी पहुंचे, जहां उसके द्वारा जहर खाए जाने की पुष्टि हुई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पीड़ित परिजनों से घटना की जानकारी लेकर आरोपी मनचलों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश देते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया, जबकि अन्य फरार हो गए। मामले में महिला के पति की तहरीर पर मनचलों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर खतौली हरसरण शर्मा का कहना है कि महिला के साथ छेड़छाड़ की इससे पहले शिकायत नहीं की गई थी। अब परिजनों ने तहरीर दी है, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। महिला के होश में आने पर उसके भी बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन


देवर की मनमानी से त्रस्त महिला ने खाया जहर
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड निवासी विवाहिता ने बुधवार सुबह संदिग्ध हालात में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां सूचना पर पहुंची पुलिस के समक्ष महिला ने अपने देवर पर लगातार खुद को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए उसकी प्रताड़ना के विरोध में जहर खाने की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी देवर सलमान पुत्र चांद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेेेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें