फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुबारिकपुर के जंगल में गोकशी, ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारिकपुर के जंगल में गोकशी
विज्ञापन

मंसूरपुर। गांव मुबारिकपुर के जंगल में बृहस्पतिवार की रात में गोकशी हुई। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने जाकर देखा तो खेत में चार गोवंश की खाल व अवशेष कटे मिले, जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। सूचना पर थाना प्रभारी संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी गोवंशों के कटे हुए अवशेषों को ग्रामीणों की मदद से जमीन में गड्ढा खोदकर दबवा दिया गया। गोकशी की सूचना पर सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे। सीओ ने पुलिस को निर्देश दिए कि जो भी आरोपी है, उनकी तत्काल गिरफ्तारी की जाए। क्षेत्र में गोकशी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से कहा कि जिस किसी ग्रामीण को किसी व्यक्ति पर शक हो, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें