फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपति विवाद में पथराव-संघर्ष की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संपत्ति विवाद में पथराव-संघर्ष की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार निवासी वसीम ने तहरीर देकर बताया कि उसका परिजनों के साथ पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि वसीम का चाचा नौशाद उर्फ बौना पूरी संपत्ति को हड़पने की फिराक में है। शनिवार को नौशाद उर्फ बौना, मुजम्मिल, मुदस्सिर, हुमा, बुशरा, हुस्ना, फरहा उर्फ फुल्लो ने इसी विवाद के चलते वसीम पक्ष पर हमला कर दिया। आरोप है कि जमकर पथराव के साथ ही हमलावरों ने पीड़ित परिवार पर पिस्टल से भी वार करते हुए फायरिंग की। शोर मचाने पर पहुंचे लोगों को देख आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराते हुए तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें