फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में ही छिपा है हिमांशी की मौत का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भौराकलां के गांव कपूरगढ़ में विगत तीन फरवरी को संदिग्ध हालात में लापता हुई किशोरी की हत्या का राज उसी के घर में छिपा है। एसओ भौराकलां धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शव के सिर व हाथ पर चोट के निशान थे, जबकि बाकी शरीर पर खरोंचे बनी थीं। शव की हालत देख उसे लापता होने के साथ ही मार दिए जाने की आशंका है, जिसके बाद शव को घर में ही छिपा दिया गया। ठंड होने के चलते किसी वजह से शव को ठिकाने लगाने का मौका नहीं मिलने और अब मौत के चार दिन बाद लाश से बदबू आने के बाद उसे बोरे में बंद कर घर के बाहर फेंक दिया गया। एसओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पीड़ित परिजनों से की जाने वाली पूछताछ हिमांशी के कत्ल का राज खोलेगी, जिसके बाद बहुत जल्द वारदात का खुलासा भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें