फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडीओ से मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
वीडीओ से मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

भोपा। गांव फिरोजपुर स्थित गोशाला में गोवंश छोड़ने गए ग्राम विकास अधिकारी व ट्रक चालक के साथ मारपीट करने वालों के विरुद्ध पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं। बघरा के गांव नवादा चरौली के ग्राम विकास अधिकारी शिवकुमार व ट्रक चालक सुमित कुमार निवासी मौहम्मदपुर बुधवार शाम खंड विकास अधिकारी के आदेश पर बघरा क्षेत्र से लावारिस गोवंश को ट्रक में भर कर भोपा थाना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर बांगर (शुकतीर्थ ) स्थित महर्षि परम हंस गोशाला में छोड़ने जा रहे थे। गोवंश को पशु चिकित्साधिकारी द्वारा टैग किया गया था। जैसे ही ग्राम विकास अधिकारी शिवकुमार ग्राम फिरोजपुर बांगर पहुंचे, तभी 15-20 ग्रामीणों ने उनके ट्रक को घेर लिया और कृष्णपाल नामक व्यक्ति ने अपने साथ ग्रामीणों की भीड़ को लेकर ग्राम विकास अधिकारी व ट्रक चालक के साथ मारपीट की। शिवकुमार द्वारा जरुरी कागजात ग्रामीणों को दिखाए गए, लेकिन ग्रामीणों ने कागजात भी फाड़ डाले। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों की जान बचाई थी। बीडीओ बघरा अशोक कुमार त्यागी ने बृहस्पतिवार को आरोपी कृष्णपाल को नामजद कराने के साथ ही 15-20 अज्ञात लोगों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें