हत्यारोपी का कोर्ट में समर्पण
खतौली। टेलर मास्टर सरताज हत्याकांड के दूसरे हत्यारोपी ने कोर्ट में समर्पण कर जेल चला गया। पुलिस मुख्य हत्यारोपी को पूर्व में ही जेल भेज चुकी है। 21 दिसंबर की रात को मोहल्ला मिट्ठूलाल निवासी टेलर मास्टर सरताज पुत्र अली मोहम्मद की मोहल्ले के निवासी दोस्त आस मोहम्मद उर्फ आशु पुत्र जहीर अपने बहनोई मोहल्ला सददीकनगर निवासी अकरम पुत्र उस्मान के साथ मिलकर लॉटरी के दो लाख रुपये की नगदी लूटकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। 22 दिसंबर की सुबह पुलिस को लापता दर्जी का शव भैंसी के पास ईंट भट्ठे के पास सड़क किनारे पड़ा मिला था। पुलिस ने 27 दिसंबर को टेलर हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी आस मोहम्मद को जेल भेज दिया था। मंगलवार को इस मामले के दूसरे हत्यारोपी अकरम ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।