खतौली। शुक्रवार को गांव चांदसमंद में किसान अजीत ने अपने पशुओं के चारे में एक युवक ने जहरीला पदार्थ डालते समय दबोच लिया। शोर मचाने पर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच और युवक को कमरे में बंधक बना लिया। इस दौरान चारा खाने किसान की एक मवेशी की हालत बिगड़ गई थी। ग्रामीणों ने पशु चिकित्सक को बुलाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम आशु निवासी गांव शेखपुरा बताया है। आशु ने बताया कि उसे फलावदा के मृत मवेशी ठेकेदार ने चांदसमंद गांव के तीन किसानों के पशुओं को जहर देने के लिए 1500 रुपये दिए थे। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।