पूर्व चेयरमैन को दी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरनगर। जिला बार एसोसिएशन ने पुण्यतिथि पर बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व चेयरमैन तेजेंद्र कुमार एडवोकेट को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी पत्नी कुसुमरानी ने उनकी लाइब्रेरी जिला बार को भेंट की। जिला बार संघ अध्यक्ष राजेश्वरदत्त त्यागी, महासचिव सुनीलदत्त शर्मा, महफूज खां, सुखपाल सैनी, कलीराम, सतेंद्र त्यागी, ओमसिंह तोमर, ओंकार तोमर, ईश्वरचंद, राजबीर सिंह, अहमद अंसारी, प्रदीप मलिक, अनूप राठी आदि मौजूद रहे।
संगठन की मजबूती पर जोर दिया
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय विश्वकर्मा पांचाल महासभा की बैठक रामपुरी में हुई। मुख्य अतिथि जगदीश पांचाल ने संगठन और राजनीतिक जागृति पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक बड़ी आबादी होने के बाद भी राजनीति में समाज काफी पीछे हैं। बिना एकजुटता के राजनीति में कुछ मिलने वाला नहीं है। नरेश कुमार के आवास पर हुई इस बैठक की अध्यक्षता सहदेव पांचाल ने की।