फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्रीनाथ से लौट रहे श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्रीनाथ से लौट रहे श्रद्धालु की हार्टअटैक से मौत
विज्ञापन

छपार। तमिलनाडु प्रदेश के जनपद तिरुच्चापल्ली के श्रीरंगम से चार सौ श्रद्धालुओं का काफिला 15 बस व कारों से उत्तराखंड के बद्रीनाथ व केदारनाथ धाम दर्शन के लिए गया था। सोमवार सुबह वहां से लौटते समय श्रद्धालुओं का काफिला करीब 11 बजे खाना खाने के लिए बरला स्थित एक ढाबे पर रुका था। इसी दौरान एक श्रद्धालु कार से नीचे उतरते ही गिर पड़ा, जिसे तत्काल बरला पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक श्रद्धालु 73 वर्षीय आर कर्नण था, जिसके भतीजे टी रघुरामन्ना ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी, जिसके बाद शव को लेकर पीड़ित एंबुलेंस से दिल्ली के लिए रवाना हो गया।
बाइकों की भिड़ंत में दो युवक घायल
छपार। हाईवे पर बागोवाली पुलिया के पास दो बाइकों पर दो युवक मुजफ्फरनगर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइकें आपस में भिड़ गईं, जिसके चलते दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों छपार निवासी सचिन त्यागी व जानसठ के गांव गढ़ी निवासी उस्मान को जिला चिकित्सालय ले जाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ साल से लापता है केरल के मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती महिला
रोहाना। केरल प्रदेश के तिर्शुल मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती महिला करीब आठ वर्ष पूर्व ससुराल से लापता हो गई थी। अब केरल पुलिस द्वारा महिला के संबंध में जानकारी मांगे जाने के बाद उसके मेंटल हॉस्पिटल में होने का खुलासा हुआ, जिसके बाद परिजन उसे लाने के लिए रवाना हो गए हैं। गौरतलब है कि गांव बाननगर निवासी धर्मपाल की बेटी की शादी गांव निरधना निवासी ओमबीर के साथ हुई थी। करीब आठ साल पूर्व वह संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी, जिसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी। अब केरल पुलिस द्वारा महिला के केरल के तिर्शुल मेंटल हॉस्पिटल में एडमिट होने की जानकारी मिली है, जिसके बाद परिजन केरल के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें