फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिपाल हत्याकांड:

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिपाल हत्याकांड में दो महिलाओं समेत नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

भोपा। गांव नंगला बुजुर्ग में मंगलवार देर रात हुई ऋषिपाल की हत्या के मामले में परिजनों ने दो महिलाओं समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव नंगला बुजुर्ग निवासी दलितों के दो पक्षों में मंगलवार देर रात रंजिश के चलते संघर्ष हो गया था। दोनों पक्षों की तरफ से धारदार हथियार व ईंट-पत्थर चलने से हड़कंप मच गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को भोपा सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मामले में ऋषिपाल के बेटे अर्जुन ने बुधवार दोपहर लालसिंह, उसके बेटे पोपिन, संजू, सुमित, राहुल, सोहित, मोहित, रामरती पत्नी लालसिंह व बेटी लता के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं, दूसरे पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने संजीत, अनुज, मंजीत, सुनील, भूषण, मांगा, सुमित, अर्जुन, निपुल व घोला के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने मामले में लालसिंह, राहुल, पोपिन, सोहित, संजू व सुमित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ अंतिम संस्कार
भोपा। गांव नगंला बुजुर्ग निवासी ऋषिपाल का शव बुधवार शाम पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा, जहां उसके शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में सैकड़ों लोगों की भीड़ के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच ऋषिपाल के शव का गांव के ही श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के बाद से दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है, जिसके चलते गांव में भी पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

... तो गलतफहमी में ही भिड़ गए दोनों पक्ष
मुजफ्फरनगर। भोपा के गांव नंगला बुजुर्ग में मंगलवार देर रात दलितों के दो पक्षों के बीच हुई भिड़ंत महज गलतफहमी का नतीजा थी। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि ऋषिपाल की मौत संघर्ष में नहीं, बल्कि हार्टअटैक से हुई थी। दरअसल, ऋषिपाल दूसरे पक्ष के घर के पास खड़ा था, जहां अचानक उसे हार्टअटैक हुआ, जिससे वह नीचे गिर गया। यह देख दूसरे पक्ष के जो लोग मौके पर थे, वे उसे संभालने लगे। उधर, अपने घर पर मौजूद ऋषिपाल पक्ष की महिलाओं ने छत से यह नजारा देखा तो उन्होंने बिना मामले की जानकारी लिए ऋषिपाल पर हमला होने का शोर मचाते हुए दूसरे पक्ष पर छत से ही पथराव कर दिया, जिससे दूसरे पक्ष के कई लोगों के सिर फूट गए। यह देख दूसरा पक्ष भी सामने आ गया, जिसके चलते दोनों पक्षों में जमकर सिर फुटव्वल हो गया। एसएसपी ने बताया कि फिलहाल तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में जांच की आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें