फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट, तीन का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट, तीन का चालान
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली। गांव चंदसीना में दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर उनका चालान कर दिया। रतनपुरी के गांव चंदसीना निवासी सोनी पुत्र ओमप्रकाश शराब पीकर रास्ते से जा रहा था। सामने से गांव के ही सुनील एवं अनिल पुत्रगण भंवर सिंह भी शराब पीकर आ रहे थे। सोनी शराब के नशे में उन दोनों के साथ गालीगलौज करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। मारपीट की सूचना पर रतनपुरी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर बमुश्किल शांत कराया। पुलिस एक पक्ष से सोनी पुत्र ओमप्रकाश एवं दूसरे पक्ष के सुनील एवं अनिल पुत्रगण भंवर सिंह को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने तीनों को शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें