भोपा। कस्बा निवासी व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि ककरौली थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा सादात निवासी मोहित पांच दिन पूर्व बहला फुसलाकर उसकी बेटी का अपहरण कर ले गया है। घर में रखे 1.10 लाख रुपये सहित सोने-चांदी के जेवर भी ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दूसरी ओर नन्हेड़ा निवासी जोगेंद्र ने आरोप लगाया कि गांव के ही धारा सिंह, सोहिल, विशाल आए दिन उसके साथ गाली गलौच व मारपीट करते है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर लिया है।