फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
दो आरोपी पकड़े
विज्ञापन

छपार। पुलिस ने कटान के लिए ले जा रहे एक गाय बरामद कर दो आरोपियों का गिरफ्तार किया है। गांव खुडडा निवासी फुरकान कुरैशी अपने साथी तैय्यब निवासी गोपाली, थाना देवबंद, जनपद सहारनपुर के साथ मिलकर गोपाली से टाटा मैजिक गाड़ी में गाय को लादकर कटान के लिए लेकर जा रहे थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बरला रजवाहे के पास से आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने इनके पास से कटान के उपकरण भी बरामद किए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
चार जुआरियों को पकड़ा
छपार। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जुआ खेलते चार जुआरियों को नगदी सहित गिरफ्तार कर चालान कर दिया। बरला गांव में पुलिस ने जंगलों में जुआ खेल रहे संजय, मनोज, बंटी व सुभाष निवासी गांव बरला को रंगेहाथ पकड़ लिया। पुलिस ने इनके पास से जुए के 3071 रुपये व एक ताश की गड्डी भी बरामद की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल यूनिट ने पेराई का रिकॉर्ड बनाया
रोहाना। आईपीएल की यूनिट रोहाना कलां ने अपनी पेराई अक्षमता के अनुसार लक्ष्य से अधिक गन्ना पेराई कर रिकॉर्ड बनाया है। मिल ने वर्ष 2017-18 के पेराई सत्र में छह नवंबर को पेराई प्रारंभ की थी, जिसे 27 लाख क्विंटल गन्ना पेराई करने का लक्ष्य दिया गया था। मिल ने 8 मई तक 27.26 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की है और 2 लाख 94 हजार 5 सौ 60 चीनी बोरों का उत्पादन कर रिकॉर्ड बनाया है। मिल ने पिछले वर्ष 24.54 लाख गन्ने की गन्ने की पेराई की थी। प्रधान प्रबंधक सुधीर कुमार ने बताया की मिल ने किसानों को 23 फरवरी तक का भुगतान गन्ना समिति को भेज दिया है। समिति सचिव सुभाष यादव ने बताया की मिल 20 मई तक चलने की संभावना है। खेत में किसानों का गन्ना नहीं रहने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें