कार्रवाई की मांग की
चरथावल। गांव बुड्ढाखेड़ा निवासी टिंकू ने थाने में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उनका पिता शराबी किस्म का है। शराब के नशे में आए दिन परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करता है। शराब पीने के लिए रुपये की मांग करता है। बुधवार को शराब के लिए रुपये नहीं देने पर घर से रस्सी लेकर खुदकुशी करने के लिए निकला। कई बार वह इस तरह की धमकी दे चुका है। वादी पुत्र ने पिता के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।