चरथावल। कसौली के रास्ते छिमाऊ गांव जाते हुए ग्रामीण को हमलावरों ने गोली मार दी। मंगलवार रात करीब आठ बजे छिमाऊ निवासी हरपाल पुत्र सिंहराज गांव जा रहा था। कसौली के पुल के पास कुछ हमलावरों ने रोककर उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। उसके बाद गोली मारकर फरार हो गए। गोली के छर्रे हाथ और कुछ छाती में लगें। सूचना पर डायल 100 पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित ने हमला करने वालों में गांव के लोगों के नाम पुलिस को बताए है। थाना प्रभारी गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि हमले में जिन लोगों का नाम बताया जा रहे है, पीड़ित की उनसे मुकदमेबाजी चल रही है। घायल के कथन के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।