फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से बैटरी व लाइट चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर।
विज्ञापन

गांव बोपाड़ा निवासी दलीप पुत्र सुरेंद्र की मंसूरपुर में नेशनल हाइवे पर कार मैकेनिक की दुकान है। रविवार शाम वह दुकान बंद कर घर चला गया था। रात में चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर उसके अंदर से दो बैटरी और दो कार की लाइट चोरी कर ली। सोमवार सुबह घटना का पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शनिवार रात को भी एक दुकान का ताला तोड़कर चोर हजारों का सामान चोरी कर ले गए थे। व्यापारियों में चोरी की बढ़ती घटनाओं को भारी रोष व्याप्त है। व्यापारियों ने एसएसपी से चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने तथा रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाए जाने की मांग की। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को चोरी की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें