खतौली (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती के साथ मंगलवार को दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। युवती ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। उसके परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने आरोपी युवकों को पकड़ने के लिए हंगामा कर दिया। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। शाम तक दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात चलती रही। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर दिए जाने पर आरोपी युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।