फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चप्पल फैक्ट्री में बदमाशों का धावा, लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चप्पल फैक्ट्री में बदमाशों का धावा, लाखों की चोरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रामपुर तिराहे पर स्थित चप्पल फैक्ट्री पर बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाश फैक्ट्री की दीवार पर बल्ली लगाकर भीतर घुसे और लाखों का माल साफ कर फरार हो गए। पीड़ित फैक्ट्री मालिक की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने बदमाशों की तलाश कराई, मगर कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला रामपुरी निवासी संजीव कुमार पुत्र सुरेश कुमार की रामपुर तिराहे पर 52 दरा पुल के निकट चप्पल बनाने की फैक्ट्री है। बृहस्पतिवार शाम संजीव फैक्ट्री को बंद कर घर आ गया। अर्द्धरात्रि में बदमाशों ने फैक्ट्री पर धावा बोल दिया। बदमाश फैक्ट्री के बाहर पड़ी लकड़ी की बल्लियों को दीवार पर लगाकर भीतर घुस गए। उसके बाद मुख्य गेट का लॉक तोड़कर बदमाशों ने फैक्ट्री को तसल्ली से खंगाला। बदमाश संजीव के ऑफिस में लगी एलईडी टीवी, निर्मित नई चप्पल और अधबनी चप्पलों के साथ लाखों रुपये का माल चोरी कर ले लए। शुक्रवार सुबह फैक्ट्री के मुख्य गेट खुला होने पर राहगीरों ने संजीव को सूचना दी। उसके बाद संजीव मौके पर पहुंचा और पुलिस को खबर की। चोरी की घटना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने बदमाशों की तलाश कराई, मगर उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। कोतवाली थाने में अज्ञात में चोरों के खिलाफ पीड़ित फैक्ट्री स्वामी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले में बदमाशों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें