फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोड़ा में पथराव के मामले में दो आरोपी जेल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी/खतौली। गांव टोड़ा में फर्जी मतदान को लेकर भाजपा प्रत्याशी के दो अभिकर्ताओं पर हुए पथराव के मामले में पुलिस ने घायल अनुज पुत्र रामपाल की तहरीर पर टोड़ा निवासी सलीम पुत्र कय्यूम, अमित पुत्र मंगता, शराफत पुत्र इशाक, नसीम उर्फ कल्लू पुत्र मनसूबा और जावेद पुत्र आशु के अलावा कई अन्य अज्ञात के विरुद्ध धारा 147, 148, 149, 323 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने घटनास्थल से हिरासत में लिए गए दो नामजद आरोपियों अमित और शराफत को जेल भेज दिया है। बता दे कि बृहस्पतिवार को लोकसभा चुनाव के दौरान क्षेत्र के गांव टोड़ा के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक पर भाजपा प्रत्याशी के अभिकर्ता अनुज और धर्मबीर पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया था। पथराव में दोनों अभिकर्ता घायल हो गए थे। रतनपुरी थाना प्रभारी निरीक्षक कमल सिंह चौहान ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है। पथराव के मामले में हिरासत में लिए दोनों नामजद आरोपियों को जेल भेज दिया है। बाकी फरार आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें