मुजफ्फरनगर। गांव पचेंडा खुर्द निवासी युवक का व्हाट्सऐप अकाउंट हैक कर किसी ने आपत्तिजनक मैसेज भेज दिए। पीड़ित ने आईडी हैक करने वाले अज्ञात का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव पचेंडा खुर्द निवासी अमित शर्मा ने उसके व्हाट्सऐप नंबर पर 19 फरवरी की शाम करीब पांच बजे आपत्तिजनक मैसेज भेजे गए। पीड़ित ने पुलिस को आरोपी हैकर्स के संबंध में तमाम जानकारी उपलब्ध कराते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।