बुढ़ाना। कस्बे के मोहल्ला शाहवाड़ा के रहने वाले महेंद्र सैनी की कार शनिवार रात घर के सामने खड़ी हुई थी। रात में किसी समय चोरों ने कार चुरा ली। सुबह सवेरे महेंद्र को चोरी का पता चला। सूचना मिलते ही यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुुंची। पुलिस ने घटना स्थल के आस पास के लोगों से पूछताछ की। घटना की तहरीर दे दी है।