गैस एजेंसी कर्मचारी को पीटा
रतनपुरी/खतौली। एचपी गैस एजेंसी पर कार्यरत गांव कर्मचारी के साथ उसी के गांव के युवकों ने मारपीट कर दी। रतनपुरी के गांव भनवाड़ा निवासी अबूजर पुत्र गय्यूर रतनपुरी की एचपी गैस एजेंसी पर कंप्यूटर पर कार्यरत है। शनिवार की सुबह अबूजर अपने साथी नौशाद के साथ टाटा मैजिक गाड़ी से अपने गांव भनवाड़ा में गैस वितरण करने के लिए गया था। भनवाड़ा मोड़ के पास पहुंचा तो वहां उसी के गांव के युवकों ने गैस कनेक्शन जल्द न होने की शिकायत की। इस बीच आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। अबूजर ने फोन पर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।