फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे से मिला अरुणाचल प्रदेश से लापता बालक

विज्ञापन
विज्ञापन
मदरसे से मिला अरुणाचल प्रदेश से लापता बालक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। अरुणाचल प्रदेश से दो साल से गायब 12 साल का एक बालक खतौली के गांव फुलत के एक मदरसे से मिला है। परिजनों का आरोप है कि असम प्रांत के तिनसुखिया जिले का एक मौलवी उसे बहला फुसला कर लाया था। उसने बालक का नाम बदल दिया और उसे मदरसे में दाखिल करा दिया। नई दिल्ली की पहाड़गंज पुलिस की मदद से बालक की बरामदगी हुई है।
खतौली के गांव फुलत के एक मदरसे में बीते दो साल से पूर्वोत्तर राज्य के एक बालक को रखे जाने का मामला सामने आया है। अरुणाचल प्रदेश के अपर दिबांगवैली जिले के अनिनि निवासी बेते तायू का बेटा तोलो तायू को बरामद करने में नई दिल्ली की पहाड़गंज पुलिस ने कार्रवाई की। बालक के फूफा पश्चिमी बंगाल के सिलीगुड़ी के थाना प्रधाननगर के उत्तर पलाश निवासी हिम बहादुर सोनार ने तोलो तायू के खतौली के पास एक मदरसे में होने की जानकारी दिल्ली पुलिस को दी थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि तिनसुखिया जिले के चापाखोवा निवासी एक मौलवी उनके बेटे के सम्पर्क में था, जिसने उसे भ्रमित कर मदरसे में दाखिल करा दिया। दो साल बालक का कोई अता-पता नहीं है। दिल्ली पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की और मौलवी का नाम और पता तलाश कर लिया। पुलिस को मौलवी से उक्त बालक के फुलत गांव के एक मदरसे में होने की पुष्टि हुई। हालांकि आरोपी मौलवी सामने नहीं आया, वह मोबाइल फोन पर ही पुलिस से वार्ता करता रहा। पुलिस का दबाव पड़ने पर वह बालक को दिल्ली पहुंचाने पर सहमत हो गया। सोमवार दोपहर को मौलवी ने किसी अन्य व्यक्ति के जरिए बालक तोलो तायू को नई दिल्ली के पहाड़गंज थाने भिजवा दिया। इस दौरान बालक के परिजन भी थाने में मौजूद थे। पहाड़गंज थाने में बालक की गुमशुदगी दर्ज होने के बावजूद परिजनों ने बेटा मिलने पर किसी के भी खिलाफ कार्रवाई से इंकार कर दिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद दिल्ली पुलिस ने बालक को उसके फूफा हिम बहादुर सोनार की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक के पास से मिला मदरसे का परिचय पत्र
मुजफ्फरनगर। परिजन हिम बहादुर के मुताबिक बालक के पास मदरसे का परिचय पत्र मिला, जिसमें उसका नाम मौहम्मद अरशद लिखा है। परिचय पत्र में मदरसे का पूरा नाम और फुलत का पता भी है। बहादुर ने बताया कि बालक तोलो तायू की मां बचपन में ही छोड़ कर चली गई थी। उसके पिता बेते तायू मनोरोगी है। इसी बीच बालक मौलवी के संपर्क में आया था। दो साल से बालक की तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें