फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दबोचा दस हजारी, साथी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। संभलहेड़ा नहर पटरी मार्ग स्थित गांव कुतुबपुर के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दस हजार के इनामी को धर दबोचा, जबकि उसका साथी फरार हो गया। बदमाश के पैर में गोली लगी। बदमाशों की गोली से एक सिपाही भी घायल हुआ है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मनोज चौधरी ने एसआई विनोद कुमार व यूनुस खान के साथ बृहस्पतिवार शाम गांव चुड़ियाला के पास चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध युवक चुड़ियाला की तरफ से आए जो पुलिस को देख नहर पटरी मार्ग पर भागने लगे। इस पर पुलिस ने बाइक सवारों का पीछा करते हुए उन्हें संभलहेड़ा नहर पटरी मार्ग पर गांव कुतुबपुर के निकट घेर लिया, जहां बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसमें पुलिस टीम में शामिल कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। सूचना पर सीओ जानसठ एसकेएस प्रताप भी मौके पर पहुंच गए। घायल बदमाश की पहचान खतौली के गांव मोहद्दीनपुर निवासी आमिर उर्फ लाल्ला पुत्र यासीन के रूप में हुई है, जिसके पास से एक यूएसए मेड पिस्टल व बाइक बरामद हुई है। वहीं, फरार बदमाश की पहचान उसी के गांव निवासी अंसार उर्फ यूसुफ के रूप में हुई। सीओ एसकेएस प्रताप ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। उस पर खतौली कोतवाली से दस हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। घायल बदमाश व पुलिसकर्मी को हॉस्पिटल में भर्ती कराते हुए फरार बदमाश की तलाश में कांबिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें