फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेले पुत्र और पुत्रियों समेत पांच पर हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। तीन दिन बाद महिला की संदिग्ध मौत के मामले में बहन ने सौतेले भाई और बहनों समेत पांच पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

10 जुलाई को बधाई कलां गांव में अनिता पत्नी सुक्रमपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस ने मौके से आरोपी सौतेले पुत्र को हिरासत में लेकर दो दिन तक थाने बैठाए रखा था। लेकिन मंगलवार रात तक मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं होने के कारण उसे छोड़ दिया था। परिजनों के दबाब में बुधवार शाम को पुलिस ने मृतका के सौतेले पुत्र राजीव, उसकी पत्नी, पुत्र और दो शादीशुदा बहनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतका की शादीशुदा बेटी शिखा ने थाने में तहरीर दी थी। आरोप है कि गांव के पूर्व प्रधान रह चुके सुक्रमपाल की पहली पत्नी की मृत्यु करीब दो दशक पहले हो गई थी। उसके बाद उन्होंने शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव किनौनी निवासी अनिता से हुई थी। करीब डेढ़ महीने पहले सुक्रमपाल की मृत्यु हो गई थी। वादिया का आरोप है उसकी मॉ के नाम आने वाली संपत्ति हड़पने के लिए आरोपियों ने षड्यंत्र कर हत्या को अंजाम दिया है। थाने में पीएम रिपोर्ट की छायाप्रति भेजी गई है। उसमें हत्या का कारण का स्पष्ट नहीं हो सका है। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम की मूल प्रति उन्हें अभी प्राप्त नहीं हो सकी है। मामले में तफ़्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें