बदमाशों पर कसी नकेल
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी राजीव शर्मा ने जिले के 28 अपराधियों के विरुद्ध गैगस्टर की कार्रवाई की है।
डीएम ने बताया कि गैंग लीडर हरियाणा के नूहू के शाहिद अपने साथी सलीम निवासी निमका थाना बिछौड जिला नहू मेवात हरियाणा, हैदर निवासी निमका, शाबिर मेवात हरियाणा, हसन निवासी फलहेडी थाना पिनगवा जनपद नूहू मेवात हरियाणा, रहीस निवासी अलीमेव थाना बहीन जिला पलवल हरियाणा, सलामू हरियाणा, मनोज निवासी नई लाईन गंगाशहर, थाना गंगाशहर बीकानेर राजस्थान, सुनील भिवानी चुंगी राजेंद्र कालोनी जिला रोहतक हरियाणा, राशिद निमका मुमताज निवासी अलीमेव के साथ मिलकर गैग बनाया हुआ है। ये बदमाशों डकैती, लूट, अपहरण जैसे जघन्य अपराध करते हैं। इन पर गैंगस्टर में कार्रवाई की गई है। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि गैंग लीडर दीन मोहम्मद उर्फ दीनू निवासी शफीपुर पट्टी थाना बुढ़ाना अपने साथी अफजाल, दिलशाद, आशिफ सादिक के साथ मिलकर गैंग बना रखा है, जो गौवंश एवं गोमांस की तस्करी करते है। डीएम ने बताया कि गैंग लीडर निर्मल निवासी लखनौती थाना पुरकाजी ने अपने साथी सिद्धार्थ उर्फ काला, अनुज उर्फ तन्नू बहेडा अस्सा थाना सिखेडा के साथ मिलकर सक्रिय गैंग बनाया हुआ है। शक्ति सिंह, थाना बालैनी जिला बागपत गैंग लीडर है, जिसने मनोव्वर, सतीश हापुड़ के साथ मिलकर गैंग बना रखा है। गैंग लीडर रिहान निवासी ग्राम बघरा ने वसीम उर्फ सलीम उर्फ चौहान के साथ गैंग बनाया हुआ है। गैंग लीडर सुबोध जाट रंगाना थाना झिंझाना ने जग्गा निवासी खानपुर जाटान के साथ मिलकर गैंग बनाया हुआ है। दानिश इस्लामाबाद थाना खतौली ने आबाद निवासी बेगमपुर चौक बाजार कस्बा कैराना के साथ मिलकर गैंग बनाया हुआ है। इन सभी पर गैंगस्टर में कार्रवाई की गई है।