पुरकाजी। पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम हरिनगर निवासी एक ग्रामीण की तहरीर पर बृहस्पतिवार को गांव के ही संजीव पुत्र बलबीर व उसके साथी अंकित पुत्र सूरजपाल, दीपक पुत्र राजेंद्र, नितिन पुत्र राकेश के विरुद्ध वादी की पुत्री को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसके बाद पुलिस ने संजीव और दीपक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके अलावा पुलिस मुख्य आरोपी संजीव के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उधर, पुरकाजी थाने के चौकी इंचार्ज कम्हेड़ा तेजबीर सिंह ने बुधवार रात दबिश देकर ग्राम खाईखेड़ी निवासी संदीप पुत्र रामसिंह को 80 लीटर कच्ची अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया था।