फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के साथ एक आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी/खतौली। पुलिस ने तस्करी कर लेकर जाई जा रही अरुणाचल प्रदेश मार्का अवैध अंग्रेजी शराब की चार पेटी बरामद की। पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। थानाध्यक्ष रतनपुरी विरेंद्र कसाना ने बताया कि एसएसआई सुरेश पाल सिरोही, एसआई रोहताश सिंह, सिपाही जोगिंद्र नागर एवं सिपाही सोनू ने मुखबिर की सूचना पर गांव समौली व डबल मार्ग पर काली नदी के पुल के पास एक कार को चेकिंग के लिए रोका। पुलिस ने कार में रखी चार पेटी, 192 पव्वे अरुणाचल प्रदेश की अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस द्वारा कार सवार युवक से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह शराब क्षेत्र में सप्लाई हेतु लाया था। पुलिस द्वारा पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम नकुल त्यागी पुत्र सत्यप्रकाश त्यागी निवासी गांव मोरकुक्का, थाना मंसूरपुर बताया। पुलिस ने आरोपी नकुल त्यागी के विरुद्ध शराब तस्करी का मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें