टिटौड़ा में रिश्तेदारों में मारपीट, कार के शीशे तोड़े
खतौली। मेरठ के थाना परतापुर क्षेत्र के गांव भूड़ पुराल निवासी कुलदीप और सुनील की रिश्तेदारी गांव टिटौड़ा में सोनू के यहां है। सोमवार की शाम को टिटौड़ा में किसी बात को लेकर रिश्तेदारों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस दोनों पक्षों से पांच को लोगों को पकड़ कर थाने लेकर आ गई। पुलिस थाने में दोनों पक्षों से मारपीट की घटना के संबंध में पूछताछ की। इसी दौरान दूसरे पक्ष के रिश्तेदारों ने मिलकर गांव भूड़ पुराल के रिश्तेदार की थाने के पास खड़ी कार के शीशे तोड़ डाले। पुलिस ने दोनों पक्षों से सुनील, कुलदीप, सोनू, रुपेंद्र व नकुल नागर का शांतिभंग में चालान कर दिया। उधर, गांव के जिम्मेदार लोग दोनों रिश्तेदारों के बीच आपस में समझौता कराने के प्रयास चल रहे हैं।