फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बहनों को तलाक देने की धमकी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बहनों को तलाक देने की धमकी दी
विज्ञापन

जानसठ। क्षेत्र के एक गांव की दो बहनों ने अपने पतियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर तलाक देने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। बृहस्पतिवार को मवाना क्षेत्र के गांव नंगला साहू निवासी राकिबा व राशिदा पुत्री स्वर्गीय बाबू ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उनके पतियों की दहेज की मांग पूरी न करने पर दोनों बहनों का उत्पीड़न करते हुए मारपीट की जाती है। पीड़िता दोनों बहनों का निकाह 12 वर्ष पूर्व जानसठ क्षेत्र के गांव अखलाकपुरा निवासी दो भाइयों से हुआ था। निकाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए उनका उत्पीड़न शुरू कर दिया था। ससुराल वाले दोनों बहनों पर मायके से पैसे लाकर देने का दबाव डालते रहते थे। पीड़िता बहनों ने बताया कि 30 मार्च को भी मायके से 50 हजार रुपये लाकर देने की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर दोनों बहनों को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। आरोपियों ने 25 अप्रैल तक मांग पूरी नहीं होने पर उन्हें तलाक देने की धमकी देते हुए दूसरा निकाह करने की चेतावनी दी है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि दोनों बहनों की ओर से तहरीर आई है, जांच कर कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें