नशीला पदार्थ देकर ई-रिक्शा लूटी
पुरकाजी। ग्राम झबरपुर निवासी संजय कुमार कस्बे में ई रिक्शा चलाता है। 16 मार्च को एक व्यक्ति व महिला उसकी ई रिक्शा किराए पर ले गए थे। जो रास्ते में ग्राम फलौदा के निकट उसे कोई नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी ई रिक्शा व उसकी जेब से छह हजार रुपये की नगदी लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद वह कई घंटों तक वहीं पर बेहोश पड़ा रहा, जिसे देर रात वहां से गुजर रहे उसके गांव के लोग अपने साथ उसके घर लाए। बुधवार को थाने पहुंचे पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।