सिखेड़ा। एसएसपी के आदेश द्वारा चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के अंतर्गत पुलिस ने रविवार रात को चेकिंग के दौरान गुलशन फैक्ट्री के पास जावेद पुत्र मुस्ताक निवासी जौला, थाना बुढ़ाना को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उससे एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस मिले। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया। थाना प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया कि जावेद शातिर अपराधी है। वह पहले भी बुढ़ाना में तमंचा फैक्ट्री चलाने को लेकर जेल जा चुका है।