फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने संजीव जीवा की जान को खतरा बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कुख्यात संजीव जीवा उर्फ संजीव माहेश्वरी की पत्नी पायल माहेश्वरी को अपने पति की हत्या का अंदेशा है। उसका आरोप है कि पुलिस उसके पति को अभिरक्षा से फरार दिखाकर हत्या करना चाहती हैं। पायल ने डीआईजी सहारनपुर रेंज को प्रार्थना पत्र भेजकर अपने पति की सुरक्षा की मांग की है। प्रार्थना पत्र की प्रति राष्ट्रपति, पीएम, गृह मंत्री, सीएम और डीजीपी को भी भेजी गई है।
विज्ञापन

डीआईजी को भेजे पत्र के अनुसार पायल महेश्वरी का कहना है कि उसका पति संजीव माहेश्वरी बीते आठ साल से जेल में निरुद्ध है, जो वर्तमान में मैनपुरी जेल में बंद है। वहां वह पूर्व विधायक ब्रह्मदत्त द्विवेदी हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। पत्र में बताया गया कि ब्रह्मदत्त द्विवेदी का पुत्र सुनीलदत्त द्विवेदी वर्तमान में बीजेपी के विधायक है। आरोप लगाया कि सुनीलदत्त द्विवेदी कुछ पुलिस अफसरों से मिलकर उसके पति की हत्या करना चाहते हैं। आरोप है कि जिले के एक अधिकारी का सुनीलदत्त द्विवेदी के यहां आना-जाना है। वह अधिकारी उसके पति के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराकर कोर्ट से रिमांड पर लेकर पुलिस अभिरक्षा से फरार दिखाकर उसके पति की हत्या कराना चाहते हैं। प्रार्थना पत्र में पायल ने बताया कि वह 2017 का विधानसभा चुनाव सदर सीट से रालोद के टिकट पर लड़ी थीं, जिस कारण बीजेपी नेता उसके पति से द्वेष रखते हैं। पत्र में यह भी बताया कि उसके पति संजीव माहेश्वरी पर यहां कोर्ट में एक जमीन संबंधित और तीन गैंगस्टर के मुकदमे विचाराधीन हैं। पायल माहेश्वरी ने डीआईजी से अपने पति की सुरक्षा की मांग की है। इस संबंध में एसपी सिटी ओमवीर सिंह का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ है। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए संजीव जीवा के परिजन तमाम तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें