बुढ़ाना। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने परासौली पुलिस चौकी के पास से दो बाइक सवार तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से 12 पेटी शराब बरामद की। पुलिस ने मंगलवार रात परासौली पुलिस चौकी के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने दो बाइक सवार तीन युवकों को रोक लिया। तलाशी के दौरान पुुलिस ने उनके कब्जे से 12 पेटी दूूसरे प्रांत की शराब बरामद की। वरिष्ठ उपनिरीक्षक जयभगवान यादव ने बताया कि पकडे़ गए युवक शामली जनपद के कैराना के गांव तितरवाड़ा के रहने वाले अमजद, इरशाद, फैजल है। ये तीनों क्षेत्र में दूसरे प्रांत की शराब सप्लाई करने आए थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों युवकों का चालान कर दिया।