फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शमशान घाट की भूमि को कब्जा मुक्त कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। गांव उत्तरी घटायन में पिछले कई वर्षों से शमशान घाट की भूमि पर दबंगों ने कब्जा कर रखा था। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम ने भूमि को कब्जा मुक्त कराया। ग्राम प्रधान और हल्का लेखपाल ने भूमि को कब्जे में लेकर उसकी चारदीवारी कराई।
विज्ञापन

गांव के शमशान घाट की करीब छह बीघे भूमि पर गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने कब्जा कर रखा था। ग्रामीणों की इसकी शिकायत डीएम से की गई थी। डीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम श्याम अवध चौहान को शमशान घाट की भूमि खाली कराने और समाज को कब्जा दिलाने के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार को एसडीएम ने आदेश पर हल्का लेखपाल मोहसीन ने भूमि को कब्जा मुक्त कराया। ग्राम प्रधान प्रवीण कुमार ने ग्राम समाज और शमशान घाट की भूमि को कब्जे में लेकर उसकी चारदीवारी करानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें