फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से बंधक बनाए युवकों को ग्रामीणों ने छुड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन से बंधक बनाए युवकों को ग्रामीणों ने छुड़ाया
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। महाराष्ट्र में काम करने के बाद हुए लेनदेन के मामले में दो युवकों को बंधक पर बनाकर पावटी गांव लाया गया। गांव में दोनों ने अपहरण का शोर मचाया, तो ग्रामीणों ने आरोपियों के कब्जे से दोनों को मुक्त कराया और मौके से दो आरोपी को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया, जबकि दो युवक बाइक लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे पावटी खुर्द गांव में दो बाइकों पर छह युवक जा रहे थे। बाइकों पर बीच में बैठे दोनों युवकों ने भीड़ वाले चौराहे पर अपहरण का शोर मचा दिया। इस पर ग्रामीणों ने घेरकर उन्हें मुक्त कराया और पीछे बैठे दो युवकों को दबोच लिया। बाइक चलाने वाले दोनों युवक मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को बुलाकर चारों को उन्हें सौंप दिया। पूछताछ के बाद शामली जिले के हसनपुर लुहारी के साकिर और कोतवाली क्षेत्र के लद्दावाला निवासी फिरोज ने बताया कि उन्हें चार आरोपियों ने रुपयों की एवज में तीन दिन से बंधक बनाकर अलग-अलग स्थानों पर रखा है। उन्होंने पावटी खुर्द गांव में उन्हें रुपये देने की बात पर आरोपी युवक उन्हें वहां लेकर आए। महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में छह युवक रूई ढुलाई का काम करते थे। वहां उनके ठेकेदार ने फर्जीवाड़ा कर रुपये लेकर फरार हो गया। बंधक बनाए गए दोनों युवकों को ठेकेदार का संबंधी बताया गया है। तीन दिन पहले नांदेड़ से निजामुद्दीन स्टेशन पर दोनों युवकों को अन्य युवकों ने पकड़कर बकाया के एक लाख रुपये वसूलने का दबाव बनाया। तीन दिन तक उन्हें बंधक बनाए रखा। एसएसआई केसी तोमर ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार होने के कारण सुलहनामे के प्रयास चल रहे है। यदि मामले में तहरीर मिली, तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें