आत्मसमर्पण के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया
सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)। सिखेड़ा के गांव धंधेड़ा में जौली रोड स्थित बंद पड़ी स्क्रैप फैक्ट्री में करीब डेढ़ माह पूर्व चोरों ने नकब लगाकर पांच लाख रुपये कीमत का तांबे का तार व ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया था। चौकीदार के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने मौके से चोरी गुलजार व बिजेंद्र को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस पूछताछ में चोर अर्जुन, करण और सलीम का नाम सामने आया था। पुलिस ने करण व अर्जुन को बाद में पकड़ कर जेल भेज दिया था। हालांकि मास्टर मांइड गैंग लीडर सलीम पुत्र नियामु निवासी खतौली कई बार दबिश देने पर भी पकड़ में नहीं आया। लगातार दबिश से घबरा कर गैंग लीडर सलीम ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर करने को प्रार्थना पत्र दाखिल कराया है। थाना प्रभारी मनोज बालियान का कहना है कि पुलिस सलीम को जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।