बेटी व दामाद पर जमीन हड़पने का आरोप
जानसठ (मुजफ्फरनगर) । ककरौली क्षेत्र के गांव टंढेडा निवासी महिला शांति ने एसडीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी को शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उसके पति की मृत्यु के बाद कृषि भूमि पर उसका नाम दर्ज हो गया था, उसकी पुत्री व दामाद ने वर्ष 2016 में राजस्व कर्मियों से मिलीभगत कर अपना नाम दर्ज करा लिया था, नाम दर्ज होने की सूचना मिलने पर उसने तहसीलदार कोर्ट में वाद दायर कर पुत्री व दामाद का नाम खारिज करने की मांग की थी। वाद दायर होने के छह माह बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित महिला ने एसडीएम से शिकायत करते हुए कहा कि पुत्री व दामाद जमीन को बेचने चाहते हैं। एसडीएम ने तहसीलदार के पेशकार को फाइल लेकर तलब किया। महिला को जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।