फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदित हत्याकांड के आरोपी को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
उदित हत्याकांड के आरोपी को जेल भेजा
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर) । पुलिस ने उदित हत्याकांड में शामिल पांचवें आरोपी को कासमपुरा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
भोपा थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि एक पखवाड़े पहले शुक्रताल निवासी उदित की हर्षित, सोनू मिस्त्री, अभिजीत आदि ने खेत पर शराब पीने के बाद कहासुनी होने पर फावड़ा से प्रहार कर हत्या कर दी थी। बाद में हत्यारोपियों ने शव को सोलानी नदी में फेंक दिया था। मृतक के पिता रामचंद्र ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। तीनों आरोपियों को आला-ए कत्ल बरामद कर जेल भेज दिया गया, जिन्होंने पूछताछ में बताया कि शव को ट्रैक्टर ट्रॉली में डालकर हर्षित के पिता राजू और राजू के चाचा योगेंद्र ने सोलानी में फेंका था। राजू को भी जेल भेजा जा चुका है। रविवार सुबह इस हत्याकांड में शामिल योगेंद्र निवासी शुक्रतारी को कासमपुर चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें