फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध मृतका की रिपोर्ट हत्या में दर्ज कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा
विज्ञापन

बुढ़ाना। गांव लुहसाना में बाला देवी (70) पत्नी दयाचंद का शव बुधवार को गांव के बाहर एक स्कूल के पास खेत में पड़ा मिला था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की हत्या का कारण गला दबाने से आया है। मृतका के बेटे छतरपाल ने शनिवार को कोतवाली पहुंचकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जानकारी ली। छतरपाल ने पुलिस को तहरीर देते हुए मां की हत्या करने का आरोप लगाया। घटना की तहरीर अज्ञात में पुलिस को दी गई है। इंस्पेक्टर चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही हत्या का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें