भोपा (मुजफ्फरनगर)। भोकरहेड़ी में छेड़छाड़ का विरोध करने पर धारदार हथियारों से हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया। गंभीर हालत के चलते एक घायल को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। लड़की के चाचा ने पांच लोगों के विरुद्ध थाने पर तहरीर दी है।
भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी निवासी हबीब उर्फ सोना ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर उसकी नाबालिग भतीजी अपने घर से उसके घर आ रही थी। वहीं रास्ते में खड़े मोहल्ले के सोनू, तारीक, आशू, आबिद साकिब ने उसकी भतीजी को देखकर अश्लील हरकतें करते हए छींटाकशी कर छेड़छाड़ की। किसी तरह वह इनसे बचकर घर आई, जिसने सारा वाकया बताया। जब इसका विरोध किया तो आरोपी घर में घुस आए और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में जाकिर, हबीब, रिजवान, इरफान घायल हो गए। घायलों का उपचार भोपा सीएचसी पर कराया गया। जाकिर को गंभीर चोटें आने के कारण जिला अस्पताल भेजे गया। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।
मारपीट कर घायल किया
भोपा। ग्राम प्रधान चुनाव की रंजिश के चलते मुकदमे के गवाह को मारपीट कर घायल किया। थाने पर तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव सीकरी निवासी राजेंद्र ने भोपा थाने पर तहरीर देकर पुलिस से शिकायत की है कि दो दिन पूर्व प्रधान के पति सहित आधा दर्जन लोगों ने मारपीट की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने भोपा पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।