फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस परिचालक से मोबाइल व पर्स छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। मेरठ के मवाना निवासी प्रदीप खतौली रोडवेज डिपो की बस पर परिचालक है। मंगलवार की सुबह करीब छह बजे वह खतौली डिपो पहुंचने के लिए हाइवे पर दादरी पुलिस चेकपोस्ट से लिफ्ट लेकर डीसीएम गाड़ी में बैठा था। रास्ते में गाड़ी सवार लोगों ने परिचालक से उसका पर्स और मोबाइल छीन लिया। पर्स में 700-800 रुपये थे। विरोध करने पर गाड़ी में सवार लोग परिचालक को गंगनहर के पास धक्का देकर नीचे गिराकर फरार हो गए। पीड़ित परिचालक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानसठ तिराहे पर रोडवेज बस से नीचे उतरते वक्त युवक की जेब से पर्स चोरी कर लिया गया। मुजफ्फरनगर निवासी संदीप पुत्र प्रदीप मंगलवार दोपहर को रोडवेज बस से खतौली आया था। जानसठ तिराहे पर बस से नीचे उतरते ही किसी जेबकतरे ने उसकी जेब से पर्स निकाल लिया। पर्स में तीन सौ रुपये की नगदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें